Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

देवघर में सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों में उबाल – निकाली आक्रोश रैली सह कैंडल मार्च

जमशेदपुर : देवघर में पंजाब नेशनल बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत अशोक कुमार यादव के साथ नगर थाना प्रभारी रतन सिंह द्वारा 2 जनवरी को बैंक में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगी हैं। हालांकि, मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट व दुर्व्यवहार करने से जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों में उबाल है। आज शाम पूर्व सैनिकों ने जमशेदपुर में आक्रोश रैली निकल कर विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल, देवघर के नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के दुर्व्यवहार का शिकार होने वाले पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार यादव भारत के पूर्व सैनिक हैं। अब देश की रक्षा और सेवा करने वाले एक देशभक्त सैनिक के साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा तो स्वाभाविक तौर पर हर कोई आक्रोश व्यक्त करेंगे।

आज शाम पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया। जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के निकट आयोजित इस रैली में 150 से भी ज्यादा पूर्व सैनिक, बैंककर्मी तथा असैनिक लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी सम्मलित हुई। रैली प्रारंभ होने से पहले पूर्व सैनिक सेवा परिषद के हरेंदु कुमार शर्मा ने रैली को संबोधित किया। पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाई यूनियन के प्रदेश महासचिव राम अयोध्या सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया और सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की।

इसके बाद जिला महामंत्री दिनेश सिंह एवं संगठन मंत्री राजीव रंजन के नेतृत्व में हाथों में बैनर एवं विरोध के लिखित नारे वाली तख्तियां एवं कैंडल के साथ लोगों ने मार्च निकाली। इस दौरान लोगों ने अशोक यादव को जल्द से जल्द रिहा करने एवं दोषी रतन सिंह को जेल भेजने की मांग की।

बताया गया कि इस मामले को लेकर आगामी सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कैंडल मार्च सह आक्रोश रैली वसंत टॉकीज के सामने से होते हुए शहीद चौक से गुजरकर पुनः साकची गोल चक्कर पर समाप्त हुई। जहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा तरह तरह से अपने आक्रोश प्रकट किए। अंत में जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा बैंक कर्मी पूर्व सैनिक हरेंदु कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

 

Jamshedpur: On January 2, a case had come to the fore for assaulting Ashok Kumar Yadav, who was working as a guard in Punjab National Bank in Deoghar, by city police station in-charge Ratan Singh after entering the bank. After this, the matter started catching fire. However, seeing the matter gaining momentum, the Superintendent of Police immediately suspended the station in-charge. The ex-servicemen of Jamshedpur are on the boil due to assault and misbehavior with the security guard of the bank. This evening ex-servicemen protested by taking out an Aakrosh Rally in Jamshedpur.

In fact, Ashok Kumar Yadav, the security guard of Punjab National Bank, who was a victim of the misbehavior of Ratan Singh, city station in-charge of Deoghar, is an ex-serviceman of India. Now if a patriotic soldier who protects and serves the country is misbehaved, then naturally everyone will express outrage.

A protest was organized by the Ex-Servicemen Council East Singhbhum this evening. During this a candle march was taken out. A large number of women employees along with more than 150 ex-servicemen, bank employees and civilian people participated in the rally held near Sakchi roundabout in Jamshedpur. Before the rally started, Harendu Kumar Sharma of Ex-Servicemen Council addressed the rally. State General Secretary of Punjab National Bank Employees Union Ram Ayodhya Singh also addressed the people and condemned the misbehavior with the security guard.

After this, under the leadership of District General Secretary Dinesh Singh and Organization Minister Rajiv Ranjan, people took out a march with banners and placards with written slogans of protest and candles. During this people demanded to release Ashok Yadav as soon as possible and send the convict Ratan Singh to jail.

It was told that a memorandum will also be submitted to DC on this matter by a delegation of Ex-Servicemen Council, East Singhbhum on coming Monday. The Candle March cum Aakrosh Rally passed through Shaheed Chowk in front of Vasant Talkies and again ended at Sakchi Gol Chakkar. Where people raised slogans and expressed their anger in various ways. In the end, District General Secretary Dinesh Singh addressed the present gathering and bank worker ex-serviceman Harendu Kumar Sharma gave a memorandum of thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *