Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नवनियुक्त सुधांशु ओझा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत पदभार ग्रहण, कहा कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे कार्य

भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से सुधांशु ओझा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत पदभार ग्रहण, पार्टी के वरीय नेताओं के संग जुटे हजारों कार्यकर्ता, सुधांशु ओझा ने कहा- कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे कार्य, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में फिरसे खिलाएंगे कमल।

साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के तमाम वरीय नेतागणों के साथ हजारों कार्यकर्ता इस पल के साक्षी बने। इस दौरान गुंजन यादव ने जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को पगड़ी, पार्टी का अंगवस्त्र, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंटकर एवं लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इससे पहले, उपस्थित भाजपा नेताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। ततपश्चात कार्यालय के समक्ष भाजपा का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। वहीं, पांच सदस्यीय पुरोहितों के द्वारा स्वस्ति वाचन एवं नारियल फोड़कर कार्यालय प्रवेश कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता’ की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। पदभार ग्रहण करने के पश्चात सुधांशु ओझा ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं के संग पैदल मार्च करते हुए साकची गोलचक्कर के समीप स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि आज पार्टी जिन उचाईयों पर पहुंची है वह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बेहतरीन तरीके से नेतृत्व कर संगठन के विस्तारीकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सुधांशु ओझा का अध्यक्ष के रूप में मनोनयन कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप है। सुधांशु ओझा सभी नए-पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती में अपना योगदान देंगे। कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा के चारों सीट पर पार्टी ब्याज के साथ जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर बड़ी विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को सफल अध्यक्षीय कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की।

वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक पद्धति के तहत सांगठनिक दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है। मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे सुधांशु ओझा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से अत्यंत हर्षित हूँ। जिला उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूरी ईमानदारी और तन्मयता से कार्य किया और उनका सहयोग मुझे सदैव मिला। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सुधांशु ओझा का अध्यक्षीय कार्यकाल संगठन के लिए बेमिसाल सिद्ध हो। उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर और सशक्त एवं मजबूत बनकर माँ भारती के उत्थान के लिए कार्य करें।

वहीं, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए पार्टी को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए मैं आप सबके सहयोग से पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। इसके साथ ही राष्ट्रहित और संगठन की सेवा के लिए हरसंभव तत्पर रहूंगा। सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व की परंपरा है। इस पार्टी में प्रतिभा को पहचान कर उसी अनुरूप दायित्व दिया जाता है जिससे संगठन को लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ाया जा सके। कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। हम सभी अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यो को सर्वोपरि मानकर कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर पूरी एकजुटता से काम करेंगे। सुधांशु ओझा ने पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आशीर्वाद, प्यार और सम्मान के जीवन भर ऋणी रहेंगे।निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सौंपा कार्यभार: निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को कार्यभार सौंपा। इस दौरान फूलों के गुलदस्ते के आदान प्रदान के साथ गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन करा शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान गुंजन यादव ने चाबी सौंपते हुए संगठन हित में हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

समारोह में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, अमरजीत सिंह राजा, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, कमलेश सिंह, हलदर नारायण साह, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश साव, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, शशि यादव, गौतम प्रसाद, रॉकी सिंह, प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, लकी सिंह, रेणु झा, रीना चौधरी, सुशील पांडेय, राहुल तिवारी, तन्मय झा, कुमार अभिषेक, नवजोत सिंह, सुमित शर्मा, पप्पू उपाध्याय, अशोक सामंत, बंटी सिंह, अमित सिंह, अमर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *