Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अयोध्या में रामलला का भव्य दर्शन कर विहिप का पहला जत्था वापस लौटा

सरायकेला: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या के नवनिर्मित जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला का भव्य दर्शन कर सरायकेला जिला विश्व हिंदू परिषद का पहला जत्था वापस लौटा। ये सभी दर्शानार्थी भारतीय रेल के द्वारा टाटानगर से चलाई गई आस्था स्पेशल ट्रेन से दो फरवरी को रवाना हुए थे।


अयोध्या से वापस लौटने पर टाटानगर रेलवे स्टेशन में सभी सम्मानित दर्शनार्थियों को तिलक और माला पहनकर स्वागत किया गया। अयोध्या के सारे दर्शनीय स्थल का दर्शन कर लौटे सरायकेला जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री जीवन लामा ने कहा यह वर्षों का देखा हुआ सपना पूरा होने जैसा था।

अयोध्या जाने वालों में जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में जिला मंत्री अजय मिश्रा,नगर अध्यक्ष गौरव नाग,मिथलेश महतो,अमरजीत सिंह,प्रिंस राय,अनिल दे,सुब्रत सिंहदेव,भगवान सिंह व उमाकांत महतो समेत अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *