Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चिंतन मंथन शिविर के सफल आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान महासभा ने की बैठक

ग्राम प्रधान महासभा गम्हरिया प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष छोटू लाल सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु हेम्ब्रम , केंद्रीय कोषाध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय सचिव शंकर सोय, केंद्रीय सचिव प्रभात रंजन महतो, जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो, के साथ-साथ ग्राम प्रधान रतनलाल महतो , मुनीराम महतो , विनोद महतो, घासी राम नायक , विद्यानाथ महतो, घनश्याम महतो , साधन महतो , शिकर हेंब्रम , उमेश कैर्वत नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू , पद्य लोचन महतो , चंद्र मोहन महतो, थरपो लोहार , सुरेश लेयंगी , विनय कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो , प्रेमचंद महतो आदि सैकड़ो ग्राम उपस्थित थे ।

बैठक में ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। आगामी 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष विश्व हेंब्रम ने कहा कि पांचवी अनुसूची के अनुसार जल जंगल और जमीन हमारा है , और जल जंगल जमीन का मालिक हम लोग हैं । इसलिए जल जंगल और जमीन की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। गांव की रक्षा करना हमारा जिम्मेदारी है । देश में बढ़ती औद्योगीकरण के कारण गांव के माहौल खराब हो रहा है। ग्राम प्रधान के बिना अनुमति से कंपनी वाले जमीन अधिग्रहण कर रहे हैं , जिसका ग्राम प्रधान महासभा विरोध करेगी।

विशु हेम्ब्रम ने कहा कि ग्राम सभा विकास का पहली सीढ़ी है और ग्राम प्रधान ग्राम के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो ने कहा की 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाली चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधान का आह्वान किया गया है कि आज से ही गांव गांव जाकर प्रचार में लग जाए और तन मन और धन देकर आयोजन को सफल बनाएं। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन मुनीराम महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *