पुलहातु समुदायिक भवन में आदिवासी उरांव समाज संघ की एक बैठक संपन्न
स्थानीय पुलहातु समुदाय भवन में आदिवासी उरांव समाज संघ की एक बैठक अध्यक्ष श्री संचू तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक का मुख्य विषय संघ (क्षेत्रीय कमिटी) का चुनाव कराना l सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि यथाशीघ्र चुनाव कराकर कमिटी का पुनर्गठन किया जाए l चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु एक चुनाव कमेटी का गठन किया गया l जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में श्री सहदेव किस्पोट्टा एवं उपचुनाव आयुक्त के रूप में श्री बाबूलाल बरहा को नामित किया गया l

इसके अतिरिक्त स्थानीय सातों बस्ती के 7-7 सदस्यों का चयन किया जाएगा जो चुनाव अधिकारी सह काउंटिंग अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जिनकी कुल संख्या 49 होगी विदित हो कि व्यवस्थित सामाजिक प्रणाली स्थापित करने हेतु श्री सहदेव किस्पोट्टा एवं श्री बाबूलाल बरहा के द्वारा समाज का संविधान एवं विधि-विधान तैयार किया गया है l जिसके अनुसार ही चुनाव कराए जाएंगे l इस संविधान एवं विधि-विधान को आम बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर इसे एक संवैधानिक दस्तावेज के रूप में मान्यता दी गई है l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव केवल दो पदों अर्थात अध्यक्ष एवं सचिव के लिए होगा l शेष पद अर्थात उपाध्यक्ष उप सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन प्रत्यक्ष रूप से बहुमत के आधार पर किया जाएगा l चुनाव आयोग के द्वारा सातों बस्ती के लिए 5-5 बुथ बनाए जाएंगे जो क्रमश: मेरी टोला बूथ संख्या 1 बान टोला एवं चित्रो टोला बूथ संख्या 2 पुलहातु बूथ संख्या 3 कुम्हार टोली एवं तेलंगाखुरी बूथ संख्या 4 तथा नदीपार बूथ संख्या 5 होगी l चुनाव के लिए संभावित तिथि 5 मई 2024 तय की गई है l प्रत्येक बस्ती के सभी उरांव घरों के प्रत्येक परिवार से अधिकतम दो-दो सदस्य ही निबंधित मतदाता होंगे जिनकी सूची प्रत्येक बस्ती के मुखिया के द्वारा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी l सूची में अंकित मतदाता ही उक्त पदों के लिए उम्मीदवार बन सकते हैं l चुनाव आयोग के द्वारा सूची का प्रपत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश सभी मुखियाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है l एवं अनुरोध किया गया है कि यथाशीघ्र मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाए ताकि आयोग संभावित स्थिति अर्थात 5 मई 2024 को चुनाव संपन्न करवा सके l उल्लेखनीय है कि संविधान एवं तिथि विधान तैयार होने के पश्चात पहली बार संविधान के अनुरूप ही यह चुनाव संपन्न होने जा रहा है l

भविष्य में सभी बस्ती के स्थानीय चुनाव भी निर्मित इसी संविधान के अनुरूप ही संपन्न होंगे l साथ ही साथ इसी संविधान एवं विधि विधान के अनुरूप ही सामाजिक व्यवस्था स्थापित कर सामाजिक शासन प्रणाली संचालित की जाएगी l उक्त सभी निर्णय से बैठक में उपस्थित सदस्यगण सहमत हुए l अंत में सचिव श्री अनिल लकड़ा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई l बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री लालू कुजूर,डोमा मिंज,लक्ष्मण बरहा,महावीर बरहा,दुर्गा खलखो,राजेश मिंज,कृष्णा टोप्पो,पन्नालाल कच्छप,राजू तिग्गा,धर्मा लकड़ा,सोमरा बाड़ा,बाबूलाल कुजूर, कारी तिर्की, बासु तिर्की,शंभू टोप्पो, खुदिया कुजूर, चमरू लकड़ा,मथुरा कोया,विरेंद्र उरांव,विश्वकर्मा टोप्पो,भीमा मिंज,विजयलक्ष्मी लकड़ा,लक्ष्मी कच्छप,निर्मला लकड़ा,लक्ष्मी बरहा,सावित्री कच्छप, तिजो तिर्की,सुमित बरहा,किशन बरहा,पंकज खलखो,बिक्रम खलखो,बिष्णु मिंज,बबलू कुजूर,राजकमल लकड़ा, ईशु टोप्पो के अलावे काफी संख्या के महिला पुरुष उपस्थित थे l
