Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारतीय भाषाओं को एक सूत्र में बांध कर एक मंच पर लाना उद्देश्य, बहुभाषी कवि सम्मेलन में कविता और गीतों की बहार

कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बहुभाषी कवि सम्मेलन इंद्रधनुष का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी, उर्दू, बांग्ला, ओड़िआ, संथाली, मुंडारी,ही, भृमिज, कुरमाली, इत्यादि भाषाओं के कवियों व गीतकारों ने कविता व गीत प्रस्तुत की। उद्घाटन पद्मश्री सह साहित्यकार डॉ जामुन सिंह सोय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री सोय ने कहा कि इस बहुभाषी कवि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी भाषा के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाओं की एक सूत्र में पिरीकर एक मंच पर लाना है हमारे देश में बहु भाषा भाषी लोग निवास करते हैं यहां के निवासियों को भाषाएं भिन्न-भिन्न होते हुए भी उनमें सामाजिक और सांस्कृतिक एकता दिखाई देती है इसके पीछे हमारे संपर्क भाषा हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध गायिका बीना पाठक ने गीत प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम उपस्थित थे।

The aim is to bring Indian languages together on one platform, poetry and songs will be showcased in Multilingual Kavi Sammelan.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *