Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा 17 मार्च को सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम का होगा आयोजन

सरायकेला खरसावां।


उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 17 मार्च को सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,इस आयोजन को लेकर रविवार को जगन्नाथ मंदिर में रामनाथ आचार्य के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि 10 मार्च तक व्रतउपनयन संस्कार के लिए ब्रह्मकुमारों का नाम रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आयोजन को लेकर एक बैठक 3 मार्च को मंदिर परिसर में रखा गया है ,जिसमें तैयारी को किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उत्कलीय ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता पार्थ सारथी आचार्य ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह समाज द्वारा इस वर्ष भी सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें अधिक से अधिक ब्रह्मकुमारो का व्रतउपनयन संस्कार करने का निर्णय लिया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में बांधकर रखना है। इस अवसर पर बादल दुबे, रंजन कुमार पति ,हेरंबो महापात्र ,असित दास, परसु कबि, चिरंजीवी महापात्र ,चंद्रशेखर कर, तुषार कांत पति, चित्रा पटनायक, प्रताप चंद्र मिश्र, देवराज सारंगी देवी प्रसन्न सारंगी,गोलक बिहारी, पिनायक दुबे गणेश सतपति, शुभेंदु महापात्र ,अनूप महापात्र, सुमित महापात्र एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Utkaliya Brahmin Samaj will organize a mass Vratupanayan Sanskar program on March 17.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *