Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में मॉ तारणी पूजा पर निकली कलश यात्रा, विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई सुख-शांति की कामना


खरसावां
खरसावां के बेहरासाई में श्री श्री मॉ तारणी पूजा धुमधाम से की गई। पूजा में महिलाएं व्रत रखकर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। खरसावां के तलसाई स्थित सोना नदी घाट में पूरोहित द्वारा संक्लप कराकर जल शुद्विकरण मंत्रोच्चार के साथ किया गया। वही पुरूष व महिलाएं नंगे पैर विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं द्वारा मां की जयकारो से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही कलश यात्रा खरसावां के तलसाई, बजारसाई, कुम्हारसाई सहित कई गांवो से भ्रमण कर बेहरासाई स्थित मां तारणी मंदिर पहुचकर यज्ञ मंड़प के चारो ओर जल से भरे कलश को स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया। साथ ही गांव की सुख-शांति की कामना की। पूजा में आसपास के गांवो से महिला पुरूष काफी संख्या में जुटे रहे। और मां तारणी के समक्ष अपना शीश झुकाते हुए पूजा-अर्चना की।

वही पूरोहित ने बताया कि मां तारणी की पूजा आस्था व विश्वास से जुडी है। मां की पूजा-अर्चना से आने वाले बाधाओं को दूर कर सुख शांति लाती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *