प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का सरायकेला भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी का सरायकेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव ने श्री बाबूलाल मरांडी के जिला आगमन पर उनका सभी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया।
कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा अबकी बार 400 पार का हमारा लक्ष्य है, इसी के निमित आज चाईबासा में सिंहभूम लोकसभा के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।

श्री मरांडी ने कहा दुर्भाग्य से हम पिछले चुनाव में यह सीट हार गए थे लेकिन आप कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार यह सीट हम जरूर जीतेंगे। हमे आम जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है।
उन्होंने कहा हेमंत सोरेन सरकार लुटेरी सरकार साबित हुई,चंपई सोरेन को चाहिए झारखंड को लूटने वालों को सजा दिलवाएं।
इस दौरान लोकसभा प्रभारी श्री दिनेशानंद गोश्वमी, पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव,श्री शैलेंद्र सिंह,श्री गणेश माहली,बॉबी सिंह,श्री राकेश सिंह मंचाशीन रहे।

आज ही श्री बाबूलाल मरांडी की उपस्तिथि में जिला कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष सह सरायकेला नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया।
आज के संपन्न हुए कार्यक्रम में श्री राजा सिंहदेव,मनोज तिवारी,राकेश मिश्रा, सूर्या देवी,सोहन सिंह,बद्री दरोगा,ललन शुक्ला,राजकुमार सिंह,जॉनी हाजरा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
