Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां: मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय में हुई सरस्वती पूजन


सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत मुख्यालय गाँव मुरुप स्थित अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा धूमधाम से की। इस अवसर पर पुस्तकालय भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया। यहाँ विद्या की देवी सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।

पुजारी यदुनंदन होता द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ माता सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने निर्जल उपवास रहकर देवी माता से विद्या के लिए आराधना की। पूजा के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, माधव प्रधान, नरेश मंडल,निर्मल प्रधान, शिवू प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *