Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के कुम्हारसाई में महिला ने पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

खरसावां के कुम्हारसाई गांव में एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी । महिला की तो जान बच गई परंतु तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह घटी इस घटना से खरसावां शहरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार रांची के कुंडू गांव निवासी अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा महतो एवम तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई गांव में भाड़े के मकान में रहता है।

अशोक वायफ में अस्थायी रूप में काम करता है एवम पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है । कल मायके जाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी पूजा महतो ने 100 नंबर डायल कर थाने में अपनी पति के खिलाफ शिकायत की। पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता है एवं मुझे मायके जाने के लिए नहीं देता है। खरसावां पुलिस ने अशोक महतो को डांट डपट कर एवम पत्नी से लड़ाई झगड़ा न करने की चेतावनी देकर लौटा दिया। पुलिस से अपनी शिकायत करने से नाराज होकर पति अशोक महतो घर छोड़कर कहीं चला गया।


आज सुबह लगभग 10 बजे उसके पडोसियों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब पर भी जब कोई आवाज नहीं आई तो पिछले दरवाजे से कुछ लोगों ने घर में प्रवेश किया। घर में किसी को न पाकर जब कुएं से चीखने की आवाज आई तो देखा गया कि पूजा महतो पानी मोटर में लटकी हुई है। स्थानीय लोगों ने महिला को तो निकाल लिया परंतु बच्चों का कुछ पता नहीं चला। पूजा ने बताया कि वह अपने तीन बच्चे कोमल कुमारी उम्र 9 वर्ष, अनन्या महतो, उम्र 5 वर्ष एवम आर्यन महतो उम्र 2 वर्ष के साथ कुएं में कूदी है। घटनास्थल पर पुलिस अभी तक पुत्र आर्यन एवम पुत्री अनन्या एवम कोमल की लाश निकाल चुकी है जबकि पूजा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के इस दु सहासी कुकृत्य से उसकी तो जान बच गई परंतु तीन बच्चों की असामयिक दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *