खरसावां के सिंगपुर में छऊ नृत्य कला का उद्घाटन
खरसावां विधानसभा अंतर्गत प्रखंड गम्हरिया पंचायत बंधड़ी गाँव सिंगपुर में छऊ नृत्य कला का उद्घाटन खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस JBKSS के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।सिंगपुर ग्राम के वासियों ने प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को धूमधाम से स्वागत किया, सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर सिंगपुर ग्राम वासियों के द्वारा ऊपर दुगनी,जोरडिया गांव के छऊ कलाकारों को आमंत्रित किया गया।

कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार के छऊ नृत्य पेश किया गया, कलाकारों के द्वारा देवी देवता पशु पक्षी शिकारी का रूप धारण किए हुए थे। और अपना कल का प्रदर्शन बेहतर ढंग से मंच में प्रस्तुत किये। अंत में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने सभी ग्रामीण जनताओं को संबोधित करते हुए कहा छऊ कला प्राचीन युग से चलते हुए आ रहा है भारतवर्ष में छऊ कला का मान्यता पूरा देश में है, विदेशो में भी छऊ कला का प्रदर्शन हमारे भारतवासियों ने किया है,छऊ नृत्य हमारा भारतीय नृत्य है। यह नृत्य नकाबपोश का अनूठा रूप है या झारखंड के सरायकेला के शाही परिवार द्वारा सरक्षित किया गया है।

प्रमुख ने कहा अपना संस्कृति परंपरा भाषा अपना कल्चर को बनाए रखने के लिए अपना समाज को नहीं भूलना होगा, सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कामना किये। मौके पर ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, रिटायर टीचर, नारायण महतो, प्रकाश महतो ,रमेश बोदरा, विनीत बोदरा ,ललित महतो, महेश महतो ,ललिन महतो,कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
