उड़ीसा बेलपहाड़ के निवासी 60 वर्षीय चैतन्य बारिक 16 फरवरी को चक्रधरपुर आने के क्रम से लापता
सरायकेला-उड़ीसा बेलपहाड़ के निवासी 60 वर्षीय चैतन्य बारिक 16 फरवरी को बेलपहाड़ से चक्रधरपुर आने के क्रम में लापता हो गए हैं। उनके पुत्र राकेश बारीक द्वारा चक्रधरपुर थाना में इस संबंध में सनाह दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को वे अपने पत्नी के साथ साउथ बिहार एक्सप्रेस से चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव जा रहे थे।

जनरल बोगी पर सवार थे अत्यधिक भीड़ रहने के कारण उनकी पत्नी चक्रधरपुर स्टेशन में उतर गई जबकि चैतन्य बारिक ट्रेन से उतर नहीं पाए ।इसके बाद कहीं उनका अता-पता नहीं मिल पाया है ।उनके पुत्र द्वारा चक्रधरपुर स्टेशन, राज खरसावां, माहलीमुरुप, आदित्यपुर एवं जमशेदपुर स्टेशन में खोजबीन की गई परंतु कहीं पता नहीं चल पाया है।
