झारखंड की राजनीति में बड़ी घटना, कांग्रेस को झटका,सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल
चाईबासा : झारखंड की राजनीति में बड़ी घटना घटी है. पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी और सिंहभूम संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गई है. सोमवार को रांची में आयोजित एक के सादे समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा को पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने बताया कि भाजपा में गीता कोड़ा के आने से पार्टी काफी मजबूत हुई है.आपको बता दे की मधुकोड़ा पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे. लेकिन उनका टिकट काट दिया गया था जिसके बाद से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे.

मधु कोड़ा एक बार निर्दलीय मुख्यमंत्री भी बन चुके थे.
इसके बाद वे कांग्रेस में चले गए. उनकी पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी है और सिंहभूम संसदीय सीट से सांसद भी है. गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. बाबूलाल मरांडी ने यहां कहा कि मधु कोड़ा पहले से भाजपा में थे और उनकी फिर से वापसी संभव हो सकती है क्योंकि पत्नी और पति अलग-अलग नहीं रहते. उन्हें यह भी कहा कि मधु किसी और ने खाया और कोड़ा को अकेले छोड़ दिया.
