खरसावां थाना प्रभारी के रूप में गौरव कुमार ने दिया योगदान, अपराध पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता-गौरव
खरसावां
खरसावा थाना प्रभारी के रूप में 2018 बैच के एसआई गौरव कुमार ने पदभार संभाला। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि
अपराध पर नियंत्रण व विधि व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही खरसावां में अपराध नियंत्रण और अपराधिक घटनाओं का उद्भेदन प्राथमिकता मे शामिल है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ साथ थाना में लंबित पड़े का निष्पादन करते हुए दोषियों पर उचित करवाई करना है।

साथ ही क्षेत्र के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उनके समास्याओं से अवगत होकर वरीय पदाधिकरी के निर्देशों का पालन करते हुए उसका निष्पादन करेंगे। पुलिस पब्लिक फ्रेंडली बनेगी लेकिन अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने खरसावां वासियों को संदेश देते हुए कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और लोगों से समन्वय स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण करेंगे।ज्ञात हो कि खरसावां थाना प्रभारी के रूप में योगदान देने के पूर्व वे लम्बे समय तक जमशेदपुर के कदमा थाना मे अपनी सेवा दे चुके है। इसी दौरान वे पूर्वी सिंहभूम से सरायकेला जिला में स्थांतरित होकर खरसावां प्रभारी के रूप में योगदान दिया।
