सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, महालीमोरूप में स्कूल बैग का किया गया वितरण
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत माहलीमोरूप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में झारखंड श्री सीमेंट कंपनी के तत्वाधान में भैया बहनों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया । इस अवसर पर एक सादे समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें श्री सीमेंट के एच आर सौरभ कुमार एवं उनके सहयोगी प्रकाश पति मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।

उन्होंने विद्यालय के भैया बहनों को अपने हाथों से स्कूल बैग देकर सम्मानित किया । श्री कुमार ने आगे बताया कि उनका सहयोग आने वाले समय में भी विद्यालय के उत्थान में बना रहेगा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की बात कही ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार प्रधान ने बताया कि यह विद्यालय भारतीय संस्कृति, सभ्यता और व्यवहार को ध्यान में रखते हुए सेवा दी जाती है। भैया बहनों को अच्छा नागरिक बनाने व उनके सुनहरा भविष्य को लेकर यह विद्यालय प्रतिबद्ध है। मौके पर आचार्य देवीदत्त प्रधान, तपन कैवर्त समिति के सदस्य तपन प्रमाणिक , हेमलता देवी एवं भारी संख्या में भैया बहन उपस्थित थे।
