Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बहरागोड़ा में अखिल भारतीय गौड़ महासंघ कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, संगठन का हुआ पुनर्गठन

पूर्वी सिंहभूम के बैद्यनाथ पैलेस बहरागोड़ा पूर्वी में अखिल भारतीय गौड़ महासंघ के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक वदन प्रधान के अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन को पुनर्गठित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. केंद्रीय कार्यकारिणी समिति से विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से केंद्रीय सलाहकार समिति के मुख्य चेयरमैन के रूप में चक्रधरपुर महलबराई निवासी सज्जन प्रधान को मनोनीत किया गया. इसके अलावे केंद्रीय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमशेदपुर निवासी बैद्यनाथ प्रधान और डॉ संजय गिरी का मनोनयन सर्वसम्मति से कर केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया गया.

इसके अलावे महासंघ में जिनका मनोनयन किया गया है उनमें अध्यक्ष दिलीप प्रधान चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूम, उपाध्यक्ष तरुण बेहरा चाकुलिया पूर्वी सिंहभूम, गोपाल प्रधान सरगीडीह सरायकेला खरसावां, अनिल प्रधान मझगांव पश्चिम सिंहभूम, जगत किशोर प्रधान मुरूप सरायकेला खरसावां, रामचंद्र प्रधान दीघा पश्चिम सिंहभूम, भगवती प्रधान चक्रधरपुर, सारंगधर प्रधान केंद्रीय उपाध्यक्ष बंदगांव भालूपानी, महासचिव वीरेंद्र प्रधान असंगी सरायकेला खरसावां, संगठन सचिव जगबंधु प्रधान रेंगोगड़ा खरसावां, सचिव अनंत प्रधान जमशेदपुर, सह सचिव नील माधव प्रधान महणदा पूर्वी सिंहभूम, बलराम प्रधान चक्रधरपुर, अजीत प्रधान असंगी, दीनबंधु बेहरा झाटी डूंगरी, भूषण प्रधान मझगांव, बीरबल गिरी सिंदूर गौरी, नीलकंठ महाकुड़ क्रुटियाशील, मुरारी प्रधान तेलाइडी, अजीत प्रधान मुरूप, चिंतामणि प्रधान चक्रधरपुर, संगठन सचिव संजीव प्रधान वागलता, अधीर प्रधान लांडूपदा, राखल प्रधान टिरीडीह, विमल बारिक कपाली, शांतनु प्रधान महणदा, प्रेम प्रधान असंगी, राजकुमार प्रधान दुग्धा, प्रसन्न प्रधान गम्हरिया, कल देव प्रधान. कोषाध्यक्ष विवेक प्रधान असंगी, सह कोषाध्यक्ष सचिंद्र प्रधान जेनासाईं, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता धर्मराज प्रधान लोसोदीकी, कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत गौड़, वीरेंद्र गिरी, प्रहलाद महाकूड़, लक्ष्मण प्रधान, शंभू प्रधान, लक्ष्मीधर बारिक, अशोक प्रधान, लक्ष्मी नारायण महाकूड़, केशव प्रधान, श्यामलाल प्रधान, अर्जुन प्रधान, दिलीप महाकूड़, समीर महाकूड़, पुलिन परीडा, कृपा सिंधु दलाई, विकास कुमार बेरा, राम रंजन बेरा, दुर्वासा प्रधान अजीत प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, निरंजन प्रधान शामिल हैं.

मौके पर दिलीप प्रधान ने कहा कि अखिल भारतीय गौड़ महासंघ का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति तक समाज के उत्थान और विकास के कार्य करने का है. समाज के वरिष्ठ लोग जिन्होंने आज समाज में इतिहास बनाने का काम किया है वैसे प्रभुत्व लोगों को सम्मान देने और उन लोगों से प्रेरणा लेकर आगे समाज हित में काम करने की जरूरत है. साथ ही साथ महिला, युवा, छात्र, बेरोजगार साथियों को सम्मान देने की जरूरत है।

गांव के में दुखी, शोषित, पीड़ित और विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ग्राम कमेटी, प्रखंड कमेटी और जिला कमेटी का गठन पूरी पारदर्शिता के साथ करने की जरूरत है. ताकि संगठन मजबूत हो और इसका लाभ समाज के सभी लोगों को मिले. जिससे संगठन को समाज हित में कार्य कर समाज का उत्थान करने में सफलता हासिल करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *