डीएवी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सम्पन्न
28 फरवरी 2024 चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत रत्न सी वी रमन की जयंती राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ महान वैज्ञानिक सी वी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा के बिना विज्ञान निरर्थक है। दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक चंद्रशेखर ने रमन प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक ओ सी दास ने विज्ञान गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञान शिक्षक राजकुमार वर्धन ने कहा कि आज बच्चों में वैज्ञानिक एदृष्टिकोण को विकसित करने की आवश्यकता है जिससे उनकी सोच तार्किक एवं तर्कसंगत होगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विज्ञान शिक्षकों द्वारा क्रियाकलाप आधारित वीडियो प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक उत्तम कुमार घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शुभम पण्डा ,विकास कुमार पांडे, संगीता सिंह, रवि शंकर सिन्हा ,ए के एस महापात्र, अभिजीत ,सुनीता दत्ता, मनोज कुमार, सुब्रतो दे, तनुजा प्रधान व अर्चना सहाय उपस्थित थे। मंच संचालन मनीषा सिन्हा ने किया।
