ओड़िया मध्य विद्यालय प्रांगण में श्रेया पुष्टि को उत्कल सम्मेलनी द्वारा दिया गया प्रतिभा सम्मान
सरायकेला नगर पंचायत के अंतर्गत नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय प्रांगण में ओड़िया छात्रा श्रेया पुष्टि को उत्कल सम्मेलनी सरायकेला ब्लॉक कमेटी के द्वारा मोमेंट, किताब, कॉपी कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया ।पिछले जनवरी माह में विद्यालय के द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ,जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच उसे प्रतियोगिता में श्रेया पुष्टि अपने मातृभाषा ओड़िया में किताब बहुत ही अच्छा रीडिंग पढ़ कर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सामने है अपने प्रतिभा दिखाई थी ।

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी इसके बाद उड़ीसा राज्य के उत्कल सम्मेलनी केंद्र कमेटी सचिव रवि मिश्रा ने वीडियो को देखते हुए उक्त छात्रा को पुरस्कृत करने का मन बनाया था । जिला परिदर्शक सुशील सारंगी एवं दुखुरम साहू ने बताया कि सरायकेला उत्कल सम्मेलन ब्लॉक कमेटी के द्वारा विद्यालय में श्रेया पुष्टि को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उत्कल सम्मेलनी के उड़िया शिक्षकों द्वारा क्षेत्र में उड़िया भाषा संरक्षण को लेकर चलाए गए इस मुहिम कि अब सफलता नजर आ रही है ।धीरे-धीरे उड़िया भाषा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ रही है ।

आने वाले समय में निश्चित रूप से उत्कल सम्मेलनी के उद्देश्य पूरा होगा और उड़ीसा के बाहर यानी सरायकेला खरसावां समेत पूरे सिंहभूम में उड़िया भाषा का विकास हो सकेगा। झारखंड इसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम में जिला कमेटी के सह सचिव बद्री दरोगा सरायकेला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष संदीप पटनायक, ब्लॉक कमेटी सदस्य दुखु राम साहु, ब्लॉक कमेटी के उपाध्यक्ष परशुराम कवि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्कल सम्मेलनी ओडीया शिक्षिका रीता रानी नंदा, रीना मिश्रा, विद्यालय के सभी छात्र छात्रों उपस्थित रहे।
