झारखंड भाजपा एवं जेबीकेएसएस ने बजट को बताया जनविरोधी, जाने नेताओं की प्रतिक्रिया


झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024_25 का बजट पेश किया जिस पर मुख्य विपक्ष दल भाजपा एवं जेबीकेएस एस झारखंड सरकार की बजट को लूटने और लुटानी वाला बजट करारदिया। इसमें सभी स्तर के नेताओं ने इस बजट को जन विरोधी करार दिया।

जेबीकेएस एस के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ हीनहागा ने कहा कि झारखंड सरकार के बजट को भ्रमित निराश और हताश करने वाला बजट बताया उन्होंने कहा कि बजट में भविष्य की कोई ठोस योजना नहीं है यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। कि युवाओं को फिर से धोखा मिला है उन्होंने यह कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं पर टिकी हुई बजट है गठबंधन सरकार पिछली बार के बजट को राशि और घोषणाओं की अब तक पूरा नहीं कर पाई बजट में बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर कोई बात नहीं की गई है युवा वर्ग को झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने फिर से धोखा दिया है।

बजट में कुछ भी नयापन नहीं
भाजपा नेता सह सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बजट में कुछ भी नयापन नहीं सरकार ने भले ही बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि खर्च हुई यह बताया ही नहीं जब खर्च का पता ही नहीं चलेगा तो बजट बढ़ाने का क्या लाभ होगा
बमुश्किल कुल बजट की 12 प्रतिशत राशि ग्रामीण विकास के लिए रखी गई है जिसमें कृषि सहित अन्य विभाग की राशि भी शामिल है उन्होंने कहा कि पूरी तरह राज्य के गांव, किसान की उपेक्षा की गई है। बजट में गांव, किसान, मजदूर, सिंचाई को नजरअंदाज किया गया है।
