विज्ञान दिवस पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गम्हरिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
आज दिनांक 28/02/24 बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार सर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सचिव महोदया के दिशानिर्देशानुसार विज्ञान दिवस पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गम्हरिया में आज इको क्लाब की विशेष कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए पी एल वी कुमुद रंजन महतो और वार्डेन रश्मि प्रधान, शिक्षका निलीमा कुमारी,सविता टुडू,रीना कुमारी,अंजु पुर्ती, गीता कुमारी,प्रियंका मंडल,कमला सोय,छायारानी दासगुप्ता,अर्चना महतो,सुशाना सुरीन सह सभी छात्राओं ने भाग लिया। इस इको क्लाब में चित्रकार,नाटक,गाना,स्लोगन,क्वीज, कविता एवं साइंस माडल प्रस्तुत किये। साथ-साथ में वार्डेन महोदया को विधिक जागरूक पुस्तक पी एल वी कुमुद रंजन महतो की ओर से भेंट की गयी।
