Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के दो कैम्प और सात बंकरों को किया ध्वस्त, 5 केजी का आईईडी और एक स्पाईक होल भी बरामद

चाईबासा :- पश्चिम सिंहभूम पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिला पुलिस ने टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम जिम्की इकीर के आस – पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर दो नक्सली कैम्प को ध्वस्त कर दिया है. इन नक्सली कैंप में 07 (सात) पुराने नक्सली बंकर भी मिले, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है. बताया जा रहा है की यहां करीब 60-70 लोगों की ठहरने की व्यवस्था थी. दोनों नक्सली कैंप से नक्सली वर्दी, पुल प्रेशर आईईडी मैकनिज्म, नक्सली साहित्य, सिरिंज आईईडी मैकनिज्म आदि कई सामान बरामद किये गए हैं. पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी नक्सल विरोधी अभियान और सर्च ऑपरेशन जारी है.

जबकि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के एक गांव हाथीबुरु एवं लोवाबेड़ा के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो का आईईडी और एक स्पाईक होल भी बरामद हुआ, जिसे ध्वस्त कर दिया गया.प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन जैसे खूंखार नक्सली नेताओं की तलाश में पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस कोल्हान और सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ की टीम शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *