Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिले के 20वें एसपी मनीष टोप्पो ने पदभार संभाला, बताई प्राथमिकता

जिले के 20वें एसपी के रूप में आईपीएस मनीष टप्पो ने शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार से पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व एसपी मनीष टोप्पो का निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

मौके पर चांडिल एसडीपीओ, सरायकेला एसडीपीओ आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे. पदभार सौंपने के बाद निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने अल्प अवधि के कार्यों को बेहतरीन उपलब्धि बताया और कहा कि कम समय में उन्होंने अपने अधिकारियों के बल पर अच्छी उपलब्धि हासिल की है.उन्होंने अपराधियों एवं विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराधी एवं अधिकारी सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

साथ ही रांची में ट्रैफिक नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों को यहां भी जारी रखने की बात कही. मनीष इससे पूर्व रांची के ग्रामीण एसपी थे. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है. इसकी चर्चा राज्य में खूब हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *