झारखंड सरकार ने कृषि, शिक्षा आदि क्षेत्रों में लाया बेहतर बजट लेकिन ग्राम सभा को किया दरकिनार, ग्राम प्रधानों में रोष
खरसावां: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां का मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में की गई इस बैठक का शुभारंभ के विगत दिनों खरसावां के बोनडीह के ग्राम प्रधान चंपई मुर्मू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही पूर्व में किए गए कार्यों पर समीक्षा किया गया।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि झारखंड सरकार बजट में कृषि, शिक्षा आदि क्षेत्रों में अच्छा बजट लाया गया है। जिस हेतु सराहना भी किया गया । पंचायत प्रतिनिधि का मानदेय में बढ़ोतरी का सराहना किया गया। परंतु ग्राम सभा को दरकिनार कर ग्राम प्रधान, मुंडा, मानकी आदि का सम्मानित राशि में बढ़ोतरी नही किया गया। जिससे ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधानों ने सम्मानित राशि में बढ़ोतरी हेतु सरकार से मांग किया है। मुख्यमंत्री के द्वारा बार बार ग्राम प्रधानों का सम्मानित राशि में बढ़ोतरी एवं दोपहिया वाहन देने का घोषणा किया गया था। परंतु ठीक इसके उलट कार्य किया जा रहा है।

ग्राम सभा को दरकिनार किए जाने के कारण आगामी 12 मार्च को जिला उपायुक्त कार्यालय सरायकेला खरसावां के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जिला के सभी ग्राम प्रधानों को शामिल होने के आह्वान किया गया है। इस बैठक मे मुख्य रूप से शिव शंकर हेंब्रम, मंगल जमुदा, मेघराय माझी, अनिल मोहंती, हिमांशु प्रधान, तुरम बोईपाय, गोजू नायक, दिलीप महतो, गोमिया बोदरा, खालिद खान, धनेश्वर रौटिया, नाथो पूर्ति आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
