Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदिवासी समाज का विकास ही भाजपा की प्राथमिकता

झारखंड । पीएम मोदी ने आज कहा कि आदिवासी समाज का कल्याण और आदिवासी समाज का विकास भाजपा की प्राथमिकता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण झारखंड राज्य का बनना है. झारखंड में विकास आगे आए इसके लिए भी काम किया जा रहा है. देश में आदिवासी कल्याण का काम करने के लिए आदिवासी और जनजातीय कल्याण मंत्रालय की स्थापना की गई. आदिवासियों के लिए 24000 करोड़ की प्रधानमंत्री जन मन योजना की शुरुआत की गई है. आदिवासियों के घर बना रहे हैं रोजगार के साधन निकाले जा रहे हैं. इसके अलावा हमारे झारखंड की बिरहोर, पहाड़िया जैसी छोटी-छोटी जनजातियों को हमारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. यह भाजपा सरकार ही है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया. उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका सपना मोदी का संकल्प है. मैं दिन रात इसलिए खपा रहा हूं ताकि गरीबों की परेशानियां कम हो और इसी नाते में दिन रात कुछ न कुछ करते रहता हूं. मेरे देश के गरीब जल्दी से जल्दी गरीबी से बाहर निकलें, इसके लिए मैं काम करता रहता हूं. पिछले 10 सालों में देश से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. जब इन 25 करोड़ की गरीबी दूर हो सकती है तो जो अभी भी गरीबी में जी रहा है मोदी पर भरोसा करिए आपकी गरीबी भी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *