जेबीकेएसएस कार्यकर्ता ने उपचार हेतु किया सहयोग
खेजूरदा निवासी राजु नायक को जेबीकेएसएस खरसावां ने केंद्रीय महासचिव पांडुराम सिरजन हाईबुरू के मदद से तत्काल उपचार हेतु सहयोग किया।
खेजूरदा निवासी राजु नायक के पत्नी का प्रसव सी एच सी खरसावां में किया गया । प्रसव के बाद बच्चा काफी कमजोर होने के कारण डॉक्टर ने बच्चे को जमशेदपुर रेफर कर दिया। राजु नायक के पास एंबुलेंस में डीजल भरने तक को पैसा नहीं था । ये सूचना जेबीकेएसएस के प्रखण्ड सचिव महेश महतो को जानकारी मिलते ही उक्त पेशेंट से संपर्क करके केन्द्रीय महासचिव के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु सहयोग किया।
