Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

माननीय मुख्यमंत्री का 07 मार्च को होगा जिला आगमन, बालीगुमा मैदान में अयोजित कार्यक्रम में मेघा डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम आगमन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया


पूर्वी सिंहभूम जिला में 07 मार्च को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। बालीगुमा मैदान में अयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मेघा डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जाना है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा के संबंध में दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल से आवागमन एवं निकासी, स्थल में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण में किसी भी प्रकार से कोई चूक नहीं हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, झारखंड स्टेट मिल्क कॉपरेटिव फेडरेशन के जीएम, डीटीओ, डीपीआरओ(जनसम्पर्क), नगर निकाय के पदाधिकारी, भवन निर्माण के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *