रांची में 12वीं इंडिया नेशनल अवार्ड 2024 का आयोजन, नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा…
रांची के फेमस होटल रेडिसन ब्लू में 12वीं इंडिया नेशनल अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। 03 मार्च 2024 को ‘पुलिस पब्लिक रिपोर्टर’ के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में परचम लहराने वाले शख्सियतों को नवाजा गया।

रांची के जाने-माने वरीय चिकित्सक डॉक्टर यूएस वर्मा को भी सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो देकर नवाजा गया। डॉ वर्मा ने एलोपैथिक के साथ-साथ होम्योपैथिक इलाज में भी महारत हासिल की है। असाध्य और पुराने रोगों के इलाज में इन्हें सर्वाधिक सफलता मिली है। डॉ वर्मा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तो है ही यू एस पॉलीक्लिनिक, कचहरी चौक रांची के मुख्य कार्यकारी निदेशक भी है।

कोरोना काल में डॉक्टर वर्मा ने सच्चे कोरोना वॉरियर के रूप में अपने पूरे मेडिकल टीम के साथ अत्यंत गंभीर पॉजिटिव लोगों का इलाज किया। अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अपने स्वनिर्मित UV66 संजीवनी गोल्ड तथा कुछ और औषधियों से सभी रोगियों को पूर्णतः स्वस्थ करने में सफलता हासिल की। दिशोम गुरू से लेकर कई IAS और IPS अधिकारियों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ कर चुके हैं। डॉक्टर का कहना है कि UV66 गोल्ड से करीब 35000 से ज्यादा रोगियों का इलाज किया गया। डॉक्टर उमाशंकर वर्मा के इसी जज्बे को देखते हुए उन्हें पहले भी कई बार नवाजा जा चुका है।
