अब मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे, ये बने सबसे अमीर…
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले शख्स एलन मस्क अब इस रेस से पीछे हो गये हैं। उनकी जगह जेफ बेजोस ने ली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार टेस्ला के शेयरों में सोमवार को 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जिसके बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस से पिछड़ गये। 9 महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब एलन मस्क दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति नहीं हैं। अब मस्क की कुल संपत्ति 197.7 बिलियन डॉलर है। वहीं बेजोस की कुल संपत्ति 200.3 अरब डॉलर हो गई है। Amazon.com Inc. के फाउंडर जेफ बेजोस 60 साल के हैं। वहीं एक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क 52 साल के हैं।
