खरसावां के बिटापुर में जेबीकेएस एस की बैठक में पंचायत कमेटी का विस्तार, राजेश महतो बने अध्यक्ष, मनोज महतो बने सचिव
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बिटापुर खरसावां प्रखंड अध्यक्ष तपन महती के अध्यक्षता में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की एक बैठक की गई इस बैठक में जेबीकेएस एस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो की विचारधारा और नए युवाओं को जोड़ने एवं आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को लेकर पर विचार विमर्श किया गया पंचायत स्तरीय बैठक में कोई बुद्धिजीवी सलाहकार लोगों मौजूदगी में बिटापुर पंचायत का विस्तार किया गया सर्व समिति से निम्न सदस्यों का पंचायत विस्तार हेतु जिम्मेदारी दी गई

जिसमें राजेश महतो को पंचायत अध्यक्ष, मनोज महतो को सचिव मनोनीत किया गया जबकि बहादुर महतो, लुलुराम मछुआ, निर्मल महतो को उपाध्यक्ष, पवन महतो और विकास महतो को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जेबीकेएस एस के खरसावां प्रखंड सचिव महेश महतो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज बनर्जी मंगलदास मीडिया प्रभारी लक्ष्मण हेंब्रम ललित महतो नीरज अर्जुन विजय आदि सक्रिय सदस्यों उपस्थित थे
