मुख्यमंत्री बुद्धवस्था पेंशन योजना के तहत 50 से 60 वर्ष के लाभुकी की प्रथम किस्त का भुगतान।
उत्कलमणि गोप बंधु दास आदर्श टाउन हॉल सरायकेला में जिला उपायुक्त के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बुद्धवस्था पेंशन योजना 50 से 60 वर्ष के लाभुकी की प्रथम किस्त का भुगतान एवं आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बातरियार, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सानद आचार्य, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधु श्री महतो के द्वारा सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान व उनकी आय में बुद्धि तथा किशोरियों की उच्च शिक्षा में सहयोग प्रदान करने को लेकर विभिन्न योजनाओं को संचालन कर रही है

उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50 से 60 वर्ष की पहली किस्त की राशि का भुगतान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत राज्य की विधवा बहनों को दी लाख रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा ताकि एक बार पुनः नए जीवन की शुरुआत कर समाज की मुख्य धारा में आकर वह सम्मानजनक जीवन जी सके वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहां की राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में तीन दिव्यांग लाभुकी के बीच ट्राईसाईकिल दो लाभुकी के कन्यादान योजना, दी लाभुकी के बीच फुलेबाई किशोरी समृद्धि योजना, दी शिशुओं का अन्नप्रासन, पांच गर्भवती महिलाओं को गीदभराई की गई।
