Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला के द्वारा राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो के द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ राजनगर में किया गया। प्रहलाद महतो ने कहा कि महिलाएं परिवार और समुदाय को बेहतरी के लिए जी जान देती है , जबकि उसका बहुत छोटा अंश ही खुद की भलाई को प्राथमिक देती है।

महिला में आत्म देखभाल , फिटनेस की आवश्यकता एवं खुद के भविष्य की प्राथमिकता देने संबंधी जागरूकता लाने के लिए आज 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। एकेडमिक इंग्लिश स्कूल राजनगर के 50 छात्राएं भाग लिए थे । फिटनेस दौड़ में तीन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार फूलमती मुर्मू , द्वितीय पुरस्कार रायमनी हेंब्रम , तृतीय पुरस्कार सोनाली प्रधान। नेहरू युवा केंद्र के प्रहलाद महतो , संगीता महतो, श्री निवास कुमार सोय , सीता हेंब्रम सभी ने मिलकर गंजी , ट्रॉफी एवं टोपी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *