Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप: धातकीडीह शिव मन्दिर में महाशिवरात्रि पर हुआ रस्म पूर्वक शिव पार्वती विवाह

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती का विवाह रस्म पूर्वक हुई। इस अवसर पर दो बाल कलाकार पोशाक धारण कर शिव पार्वती बने थे। इस अवसर पर कल शाम को शिव बारात की झाँकी निकाली गई। यह झाँकी शिव मन्दिर के प्रांगण से निकाली गई जो पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए पुनः मन्दिर प्रांगण पहुँची।

शिव पार्वती का रस्म के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन दोनों का विवाह रस्म पूरी की गई। शिव जी के बरात में खरसवां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा नेता विजय महतो, रामनाथ महतो, सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर महालिमोरुप के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र प्रधान, समाजसेवी हेमसागर प्रधान समेत सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हुए थे। बराती डीजे साउंड की धुन पर जमकर थिरके। बराती में शामिल लोगों को समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर भोजन कराया गया।

उक्त अनुष्ठान को सफल बनाने में शिव मन्दिर धातकीडीह के पुजारी पं. चितरंजन शर्मा,तापस शर्मा, श्री श्री शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के सचिव मधुसुदन मंडल, सुनील मंडल, तपन मंडल, दिलीप मंडल, दिनेश मंडल, सूरज मंडल समेत समस्त ग्रामवासियों का सहयोग साराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *