खरसावां के मुड़ाटांड में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सरायकेला पंचायत मुड़ाटांड गाँव एस०एस० लकड़बाद लक्ष्मीपोश में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन समापन समारोह में अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा ने शिरकत किया।इस खेल का विजेता टीम रही रौनक स्पोर्टिंग घोड़ानेगी 12000+खस्सी + ट्रॉफी, विजेता टीम रही अबु दो अबुगे 9000+खस्सी+ ट्रॉफी, तीसरा प्राइज 7000+ ट्रॉफी,चौथा प्राइज 7000+ ट्रॉफी, सभी विजेताओं टीमों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, उपाध्यक्ष वासुदेव महतो ,कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो ,सचिव अजीत महतो, सचिव संजय कुमार महतो, सभी सम्मानित कमेटी के सदस्य गण मौजूद थे।
