Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू कुचाई प्रखंड समिति की बैठक मरांग हातु में हुई,पंचायत समिति गठित

खरसावां विधान सभा के आजसू कुचाई प्रखंड समिति की बैठक मरांग हातु में हुई,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह मुंडा ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आजसू पार्टी कुचाई प्रखंड प्रभारी श्री राम रतन महतो सह (जिला कार्यकारी अध्यक्ष )दुर्गा चरण महतो (जिला उपाध्यक्ष) आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका खरसावां प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा महतो आदि उपस्थित हुए।


बैठक को सम्बोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के आजसू पार्टी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार बढ़ने का काम हुआ बिना चढ़ावा के छात्रों का प्रमाण पत्र तक नहीं बनता है । जन मानस का शिकायत सुनने वाला कोई नहीं झारखंडी जनता इस सरकार से त्रस्त है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिकाने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना एक गंभीर विषय है और अभी तक इस जड़ का मास्टर माइंड नहीं पकड़ा जाना इसलिए आजसू पार्टी सीबीआई जांच मांग कर रही है।

ये सरकार झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी देने के बजाय बाहर के लोगों को सरकारी नौकरी दे रही हैं।
बैठक में मरांग हातु पंचायत समिति गठित किया गया
अध्यक्ष : सोना राम गूंजा
सचिव : भरत सिंह सोय
उपाध्यक्ष : लांडू सोय
महिला प्रभारी :परवीन सोय
बैठक में गुलाब सिंह मुंडा सोनाराम गूंजा भरत सिंह सोय कृष्णा महतो अनिल डे बिमल महतो परवीन सोय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *