संजय कुमार दास ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के15वें अपर उपायुक्त के रूप में प्रभार ग्रहण किया।
उन्होंने रविन्द्र गगराई से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पाश्चात्य श्री दास ने कार्यालय प्रकोष्ठ मे एक परिचयात्मक बैठक में अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। तथा पदाधिकारियों-कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित मे कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है, हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी मे क्रियान्वयन किया जा सकें।
