Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

सरायकेला: सरायकेला अंचल के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विजय ग्राम स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक तथा छात्राओं के साथ-साथ विजय ग्राम के किशोर बालिका, महिलाएं एवं वृद्ध महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा दी गई। जिसमें उनकी साफ सफाई सुरक्षा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसके अंतर्गत खान-पान से लेकर स्वास्थ्य जांच तक की गई और सभी को योग और स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के सूत्रधार एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल पदाधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सुमन कुमारी द्वारा की गई। हिमांशी और शिवराम ने होस्ट की भूमिका निभाई। मामपी ने कविता पाठ किया। सुष्मिता, प्रिया, सुषमा और राज भदेशिया ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष जानकारियां दी। साथ ही नारी को स्वयं अपना ध्यान देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में श्रावणी मुखर्जी, इंदू कुमारी, सिक्की कुमारी, वंदना कुमारी, दिशा रानी, के के दूबे, एम एन दास समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *