रोज केला खाने से फायदे ही फायदे, जानते ही शुरू कर देंगे खाना
फल में केला ही एक ऐसा फल है जो सस्ता होने के साथ सेहत के लिये बहुत फायदेमंद और गुणकारी है। हर मौसम में उपलब्ध केले में विटामिन A, C, विटामिन B6, पोटैशियम, आयरन, सोडियम और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट व फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाये जाते हैं। रोजाना केले खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। वहीं, केला डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है, क्योंकि, इसमें फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो शुगर लेवल को मेंटेन रखते हैं। वहीं टाइप 2 डायबिटीज से लड़ते हैं।केला की एक और खासियत यह है कि केला शरीर को ताकतवर बनाता है, यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। केला हड्डियां मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

केले और दूध का रोजाना सेवन करने से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।वजन घटाने में मददगारकेले में फाइबर और विटामिन्स होते हैंए जो वजन घटाने में मददगार हैं। केले में अपेक्षाकृत कम कैलोरी होती है, इसलिए यह पेट भरने वाला होता है और देर तक भूख नहीं लगती है। वहीं, केले में पोटैशियम होता है, जो हेल्दी किडनी और ब्लडप्रेशर के लिए बेहद जरूरी है। पोटैशियम किडनी को स्वस्थ रखने के लिये विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।केले में पाए जाने वाले पोषक तत्वकैलोरी: 112फाइबर: 3 ग्रामप्रोटीन: 1 ग्रामवसा: 0 ग्राम (ग्राम)कार्ब्स: 29 ग्राममैग्नीशियम: 8%कॉपर: डीवी का 11%पोटेशियम: डीवी का 10%नियासिन: डीवी का 5%फोलेट: डीवी का 6%राइबोफ्लेविन: डीवी का 7%विटामिन सी: दैनिक मूल्य का 12% (डीवी)
