केंद्र सरकार ने 23 खतरनाक कुत्तों पर लगाया बैन…
23 खूंखार और खतरनाक नस्लों के कुत्ते की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने जारी किया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर खतरनाक मानी जाने वाली कुछ कुत्तों जैसे रॉटवीलर, मास्टिफ़्स और पिटबुल सहित कुल 23 नस्लों के कुत्तों के आयात, बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। प्रतिबंध में इन कुत्तों की मिश्रित नस्लों और संकर नस्लों को भी शामिल किया गया है।

केंद्र सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने 12 मार्च को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में यह भी कहा कि कुत्तों की इन नस्लों, जिन्हें पहले से ही पालतू जानवर के रूप में रखा गया है, उनका आगे प्रजनन नहीं हो ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिये।राज्य सरकारों से इन खतरनाक नस्लों के कुत्तों की बिक्री और प्रजनन के लिए लाइसेंस या परमिट जारी करने से परहेज करने का आग्रह किया है। जिन मालिकों के पास पहले से ही पालतू जानवर के रूप में ये नस्लें हैं, उन्हें आगे प्रजनन को रोकने के लिए उन्हें नपुंसक बनाने या बधिया करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इन 23 कुत्तों की नस्लों पर लगा बैनरॉटवीलर, मास्टिफ़्स, पिटबुल, टोसा इनु, अमेरिकी स्टैफर्डशायर टेरियर, अमेरिकी बुलडॉग, टॉर्नजैक, दक्षिण रूसी शेफर्ड डॉग, फिला ब्रासीलिरो, पिटबुल टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, कोकेशियान शेफर्ड कुत्ता, मध्य एशियाई शेफर्ड कुत्ता, बोअरबोएल कांगल, बैंडोग, केन कोर्सो, मॉस्को गार्ड डॉग, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा, अकिता, मास्टिफ, अकबाश डॉग, कैनारियो, रोडेशियन रिजबैक, टेरियर्स एवं वुल्फ डॉग।
