Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां बीडीओ प्रधान माझी और सीओ शीला उरावं ने लिया कुचाई बी डीओ और सीओ का अतिरिक्त प्रभार,कुचाई का बिकास पहली प्रथामिकता-बीडीओ

खरसावां
कुचाई प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी साधु चरण देवगम का विगत 8 मार्च को सड़क दुर्घटना से जख्मी होने के कारण कार्यालय में दैनिक एवं वित्तीय कार्यो का निष्पादन अवरूद है। उनके जख्मी होने के कारण कुचाई प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी कुचाई के दैनिक एवं वित्तीय कार्यो का निष्पादन किया जाना आवश्यक है।

उक्त आलोक में प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित में खरसावां प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी प्र्रधान माझी और खरसावां अंचल अधिकारी कुमारी शीला उरावं को कुचाई प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी और कुचाई अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बुधवार को खरसावां बीडीओ प्र्रधान माझी और खरसावां सीओ शीला उरावं ने कुचाई पहुचकर अतिरिक्त प्रभार लिया। मौके पर बीडीओ श्री माझी ने कहा कि कुचाई का बिकास पहली प्रथामिकता है।

सरकार के जनहित से जुडी योजनाओ अन्तिम पायदान में खडे लोगो तक पहुचाना है। ताकि क्षेत्र का बिकास किया जा सके। इस दौरान बीडीओ ने प्रखण्ड मुख्यालय में कर्मियो के साथ बैठक कर बिकास योजनाओं की समीक्षा किया। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *