खरसावां में मां बसंती पूजा आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक
खरसावां में मां बसंती पूजा आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां बसंती दुर्गा पूजा पूरी विधि विधान के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया बैठक में तय हुआ कि चैत्र नव रात्रि की अंतिम दिन विजया दशमी पर ब्राह्मण कुमारो का सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार किया जाएगा । उपनयन कराने की इच्छुक ब्राह्मण समुदाय के युवकों मंदिर समिति के सदस्य सुखदेव पति के पास से आवेदन लेकर पूरा बायोडाटा फॉर्म भरकर आवेदन जमा कर सकते हैं बैठक में बसंती पूजा के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी धूमधाम से पूरी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना मां बसंती पूजा अर्चना किया जाएगा

इस बैठक में उपस्थित हैं हरिश्चंद्र आचार्य, कामाख्या प्रसाद सारंगी, नरसिंह चरण पति, पंकज मिश्रा, सुखदेव पति, बिरोजापति, कैची नंदा, असीत कुमार मिश्रा, सुबोध पाणी, सुजीत हाजरा, राजेश मिश्रा, प्रीति रंजन नंदा, मानु नंदा, सरोज मिश्रा, हावु षाडगी, प्रवीण सारंगी, विद्या भूषण आचार्य, यह जानकारी सुशील सारंगी ने दी है।
