WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब
दिल्ली :- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला खिताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने फाइनल जीत कर खिताब का सूखा भी खत्म कर दिया है.

RCB को मिला 114 रनों का टारगेट
बता दें कि आरसीबी को इस मुकाबले में 114 रनों का टारगेट मिला था. जिसे टीम ने 19.3 ओवर्स में ही 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. टीम के लिए एलिस पेरी ने नाबाद 35, सोफी डेवाइन ने 32, स्मृति मंधानाने 31 और रिचा घोष ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली. वही टीम के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4 और सोफी मोलिनेक्स ने 3 विकेट झटके.

गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. दिल्ली ने 7 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 64 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया. जिसके बाद 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई. दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रन बनाए. वहीं कप्तान मेग लेनिंग ने 23 रन बनाए
