Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं का प्लेसमेन्ट योकोहामा गुजरात में हुआ

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं का प्लेसमेन्ट योकोहामा गुजरात में हुआमाननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता ने प्लेसमेन्ट में चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है कि हमारी छात्राएँ देश के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रही हैं। छात्राओ को सशक्त बनाना और निरन्तर इस प्रकार के अवसर उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

प्लेसमेन्ट ड्राइव , योकोहामा गुजरात का आगमन 21 मार्च 2024 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें 324 का छात्राओं पंजीकरण एवं 89 का साक्षात्कार हुआ , जिनमें से 50 छात्राओं को गुजरात मे नौकरी के लिए चयनित गया। इस पोस्टिंग मे महिलाओं को विशेष अवसर प्रदान किए गए हैं। प्लेसमेन्ट के दौरान योकोहामा गुजरात के एच आर डायरेक्टर, प्लेसमेन्ट को -ऑडिनेटर डॉ० रत्ना मित्रा, डॉ० कामिनी कुमारी, डॉ छगन अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *