IPL : उद्घाटन मैच में CSK की शानदार जीत…
IPL 2024 की शुरूआत का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से मिले टारगेट 173 रन का आसान तरीके से पीछा कर बेहतरीन जीत हासिल कर ली। CSK ने 4 विकोट खोकर यह मैच जीत लिया। टॉस जीतने के बाद RCB ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर खेल 173 रन बनाये। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिये यह मैच खास रहा। टी20 क्रिकेट में उनके 12 हजार रन पूरे हो गये। वे क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गये।

टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बनाये हैं। उन्होंने 14,562 रन बनाये। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम शामिल है, जिन्होंने 13,360 रन बनाये। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (12,900 रन), एलेक्स हेल्स (12,319 रन) और डेविड वॉर्नर (12,065 रन) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने वाले छठे बल्लेबाज बन गये।
