IPL के उद्घाटन में झूम उठे फैंस, रहमान, अक्षय-टाइगर और सोनू निगम ने समा बांधा
IPL 17वें सीजन की शुरूआत हो गई। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुआ। शुरूआती मैच में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा गाने’ पर डांस कर की। फैंस को रोमांच का पूरा डोज मिला। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिये।

गायक सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांधा। वहीं, एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। रहमान का साथ देने मोहित चौहान पहुंचे हैं। मोहित ने रहमान के कम्पोजिशन में बने दिल्ली-6 फिल्म का मसकली गाना गाया। इसके बाद BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, IPL चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।
