Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के भागवत गीता यज्ञ में संसद गीता कोड़ा शामिल हुई।

राजनगर प्रखंड के बाना टांगरानी में श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ मंदिर में प्राचीन गुरुकुल आश्रम में लगातार चौथे दिन पांच कुंडली गीता यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। पांच दिवसीय पांच कुंडीय गीता महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान बाबा कर्मानंद सरस्वती चंदन बाबा की देखरेख में किया जा रहा है। सोमवार को पुर्णाहुति के साथ गीता यज्ञ का संपन्न होगा।

इस दौरान दूरदराज गांवों के एवं दूसरे राज्य उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, गीता जगह के हजारों श्रद्धालु यज्ञ में पहुंच थे। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं खिचड़ी दिया गया। रविवार को यज्ञ अनुष्ठान के चौथे दिन सिंहभूम की सांसद व भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा भी शामिल हुई।उन्होंने मंदिर में माथा टेक क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। संसद ने प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान बहुत आवश्यक है। श्रीमद् भागवत गीता हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है और यज्ञ व प्रवचन से मन की शांति मिलती है। ज्ञात हो कि रामानंद सरस्वती महाराज और विद्यानंद सरस्वती महाराज की सहयोग से वर्ष 1958-59 से विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुआ था।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली , अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी ,प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो, कूबर कांत सारंगी ,मनोज चौधरी भीमसेन मंडल ,उज्जवल मोदक भरत महाकुड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *