Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला: फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मृत के पति, सास, ननद पर प्राथमिक दर्ज…

सरायकेला थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र में शनिवार को विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृत का पति, सास, एवं ननद पर प्राथमिक दर्ज ली गई है मृतका रेखा रानी की मां वनीता ने सरायकेला थाना में अपने दामाद असित आचार्य, सास छवि रानी आचार्य एवं ननद मीनू आचार्य पर भादवि की धारा 304, (बी) एवं 34 के तहत प्राथमिक दर्ज कराई थी प्राथमिक में उसने बताया है कि रेखा रानी का विवाह असित आचार्य के साथ वर्ष 2018 में हुई थी शादी के बाद से ही रेखा रानी को उसके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे पति सांस एवं ननद द्वारा हमेशा रेखा से दहेज की मांग की जाती थी जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

वनीता ने बताया कि बार-बार पैसे की मांग की जाने के बाद उन्होंने अपने गांव कमल पुर राजनगर में कुछ जमीन बेचकर ₹50000 अपने दामाद को दी थे। कुछ दिन मामला शांत रहने के बाद पुन उसके ससुराल वाले ने रुपए की मांग करने लगे और प्रताड़ित करने लगे घटना के एक दिन पहले रेखा ने फोन कर बताई थी कि रुपए के लिए उससे काफी प्रताड़ित किया जा रहा है पिछले चार दिनों से उसे खाना भी नहीं दिया जा रहा है इसी बीच शनिवार को शाम 3:00 बजे बताया गया कि उसकी पुत्री रेखा मर चुकी है इसके बाद उन्होंने सारे कल सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *