मॉडल महिला कॉलेज सरायकेला में आईईसी तथा एनएसएस के द्वारा खाद्य उद्यमिता महोत्सव का किया गया आयोजन
सरायकेला। मॉडल महिला कॉलेज सरायकेला में आईईसी तथा एनएसएस के द्वारा खाद्य उद्यमिता महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर राजेंद्र भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता उपस्थित रहे।

।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किए गए। मौके पर अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर स्पार्कालीन देई ने महाविद्यालय के इनोवेशन सेल की उपलब्धि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए महाविद्यालय की इनोवेशन सेल को एमआईसीएल भारत सरकार के द्वारा स्टार रेटिंग एवं झारखंड मे मैंटर के रूप में मान्यता मिलने की जानकारी साझा किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोल्हन विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर राजेंद्र भारती ने वर्तमान समय में मिलेट महत्व पर प्रकाश डाले। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया कि पैकेज फूड के प्रयोग के जगह मोटे अनाज से बने व्यंजनों का प्रयोग किया जाए ।उन्होंने हो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के रिपोर्ट को भी छात्राओं के साथ शेयर करते हुए बताएं कि आधे बच्चे कम उम्र में ही डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से ग्रसित हो रहे हैं।उन्होंने छात्राओं को इससे बचने के लिए तनाव मुक्त जीवन जीने का सलाह दिए। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा स्वयं से मोटे अनाज से बने फूड स्टॉल का निरीक्षण किया तथा काफी प्रभावित हुए। उन्होंने छात्राओं को अपने स्किल को आगे ले जाने तथा फूड स्टार्टअप को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉक्टर आदिती सिंह ने भी खाद्य उद्यमिता में महिला उद्यमी बनने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया ।साथी उन्होंने छात्राओं के द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल का गहन निरीक्षण किया। खाद उद्यमिता महोत्सव के अवसर पर छात्राओं के द्वारा लगाए गए स्लॉट में निर्णायक मंडली की भूमिका में डॉक्टर चक्रवती तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉक्टर आदिती सिंह रही।

इस महोत्सव में मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रस्तुति की गई। न्यूट्रिशन तथा पोषण संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। खाद्य महोत्सव में लक्ष्मी महतो ने राजी का लड्डू ,विनीता नदिया अनामिका ग्रुप ने महुआ लड्डू तथा मकई पराठा, लक्ष्मी हेंब्रम ने रागी व महुआ लड्डू ,सविता प्रधान ,सुप्रिया ,मौसमी ,अंकित तथा अंकिता ग्रुप ने रागी लड्डू, रागी खीर बनाकर पेश किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक राजेश मंडल, चंपा पोल, श्वेता लता ,प्रेम नूतन एवं महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर राय ने किया।
