सरायकेला सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मासिक दिव्यांग शिविर का आयोजन
सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल में गुरुवार को उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मासिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 83 दिव्यांग जनों की शारीरिक, मानसिक एवं नेत्रदोष विकलांगता की जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया।

जानकारी हो कि सदर अस्पताल में हर महीने के 28 तारीख को शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। ताकि वे आम लोगों की तरह सामान्य जीवन यापन कर सकें। इसी कड़ी में गुरुवार को को मार्च महीने का दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 83 दिव्यांगजनों की शारीरिक व मानसिक विकलांगता की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को आयोजित मार्च महीने के दिव्यांग शिविर में अस्थि रोग से संबंधित 44 दिव्यांग एवं दृष्टि दोष के 11 दिव्यांग, मानसिक विकलांगता के 23 एवंं नाक कान गला विकलांगता के पांच समेत कुल 83 दिव्यांग जनों की जांच की गई। दिव्यांगों की जांच अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत टुडू एवं नेत्र विकलांगता की जांच डॉ माइकल पीटर बाड़ा तथा नाक कान गला के डॉ अंकिता कुमारी एवं मानसिक विकलांगता की जांच डॉ महेश्वर हेंब्रम ने सहयोगी टीम के साथ की।
