Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के टिऊनियाॅं में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति द्वारा श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज का आयोजन

सरायकेला प्रखंड के ग्राम टिऊनियाॅं में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति टिऊनियाॅं के द्वारा श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज का आयोजन किया गया। झुन्टू महतो ने कहा कि 29 मार्च 2024 शुक्रवार को कलश यात्रा में 1001 महिला शामिल होंगे। 73 कुंज मंदिर टिऊनियाॅं से 10:00 बजे कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ 1001 महिला कलश लेकर 8 किलोमीटर खरकाई नदी मादना घट सरायकेला जायेगे वहां से पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

मंदिर में कलश स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने बाद 73 हरि मंदिरों में हरि संक्रिर्तन का शुभारंभ होगा। अखंड हरि संक्रिर्तन 9 दिनों तक रहेगा। श्री श्री हरि संक्रिर्तन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओ को 9 दिनों तक प्रसाद एवं खिचड़ी दिया जायेगा। दिनांक 29 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा एवं गंधादिवस। दिनांक 30 मार्च 2024 शनिवार को अखंड जुगल हरि नाम शुभारंभ। दिनांक 8 अप्रैल 2024 सोमवार को धुलोट,महा प्रसाद वितरण एवं कलश विसर्जन।व्यवस्थापक श्री मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी राम बाबा आश्रम विजय दुगनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *